संस्कृति एवं संभ्यता

28 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी। गंगोत्री मंदिर के कपाट 28 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। यमुनोत्री कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त दो अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय होगा।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे अमृत बेला पर गंगा माता की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा से रवाना होगी। 28 अप्रैल को सुबह आठ बजे पूजा अर्जना के बाद मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। ठीक 12:15 बजे कर्क लग्न में गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी 28 अप्रैल को खुलने हैं। यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का समय दो अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तीर्थ पुरोहित परम्परानुसार तय करेंगे।  

Key Words : Uttarakhand, Uttarkashi, Gangotri , Yamunotri, gate

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button