उत्तराखंड

यमुनोत्री पैदल मार्ग भूस्खलन से ध्वस्त बंद हुई यमुनोत्री यात्रा..

डीबीएल संवाददाता / बड़कोट : यमुनोत्री पैदल मार्ग भूस्खलन से ध्वस्त होने के कारण यमुनोत्री के लिए आवाजाही बंद कर दी गई। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग तैयार करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।

लोक निर्माण विभाग, बड़कोट के अधिशासी अभियंता एसके गर्ग ने बताया कि, भूस्खलन के कारण मार्ग बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग का करीब चालीस मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिस कारण यहां पर मार्ग के पुनर्निर्माण की संभावना नहीं है। इसलिए दूसरे स्थान से नया पैदल मार्ग और पुल तैयार किया जाना है। इस काम में काफी समय लग सकता है। फिलहाल यमुनोत्री जाने के लिए पैदल पगडंडी मार्ग तैयार किया जा रहा है, जो एक हफ्ते में तैयार हो जाएगा।

बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि, यमुनोत्री धाम में फिलहाल पुजारी और कर्मचारियों सहित 13 लोग मौजूद हैं। इनके लिए मंदिर समिति की ओर से 15 दिन का राशन पहले ही स्टोर किया हुआ है। फिर भी खाद्यान्न की आवश्यकता पड़ने पर खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button