शिक्षा और रोजगार

उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालयों में महिला सहभागिता निजी व केंद्रीय विश्वविद्यालयों से अधिक

देहरादून। उत्तराखंड में स्थित निजी व केंद्रीय विश्वविद्यालय की तुलना में राज्य विश्वविद्यालयों में महिला सहभागिता अधिक है। बुधवार को यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल से भेंट कर उन्हें “उत्तर भारत के छह राज्यों के विश्वविद्यालयों में विज्ञान व तकनीकी में महिलाओं की सहभागिता’’ पर अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

राज्यपाल ने डॉ. डोभाल व उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट से उत्तर भारत के राज्यों में विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति के बारे में पता चलता है। इससे उच्च शिक्षा विशेष तौर पर विज्ञान व तकनीकी में जेंडर गैप को दूर करने के लिए आवश्यक निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के विश्वविद्यालय सिस्टम में 25 फीसदी महिला सहभागिता है। महिला रिसर्च स्कॉलर 16 फीसदी हैं। जबकि महिला फेकल्टी 9 फीसदी हैं। इसमें उत्तराखंड में स्थित राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालय का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। इसमें पाया गया कि उत्तराखंड में स्थित निजी व केंद्रीय विश्वविद्यालय की तुलना में राज्य विश्वविद्यालयों में महिला सहभागिता सर्वाधिक है।

उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में महिला फेकल्टी व महिला पीएचडी निजी व केंद्रीय विश्वविद्यालय से अधिक है। राज्य विश्वविद्यालयों में महिला फेकल्टी 20.98 फीसदी है। जबकि निजी विश्वविद्यालयों में 16 फीसदी है। राज्य विश्वविद्यालयों में 18 फीसदी महिला पीएचडी हैं। वहीं उत्तराखंड में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में 11 फीसदी महिला पीएचडी हैं।

key Words : Uttarakhand, Dehradun, Governor, Universities of Uttarakhand, Private and Central University, Women’s Participation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button