उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

न्यूज डेस्क, देवभूमि लाइव / देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजय दशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा, विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र अनुकरणीय है। उनके जीवन की विशिष्टता समाज का मार्ग प्रशस्त करती रही है। उन्होंने धर्म और सत्यता के मार्ग पर चलकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा उल्लास और विजय का भी पर्व है।

दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी भी शक्ति साधना और समन्वय का पर्व है। शक्ति की उपासना का यह पर्व हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।

सीएम ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ इन त्योहारों को मनाने की अपील की है। सीएम ने ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के साथ ही अन्य सावधानियों का अनुपालन करने की भी अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button