उत्तराखंडशिक्षा और रोजगार

सेना में भर्ती होने के सिखाएंगे गुर

रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना में भर्ती होने वाले युवकों के लिये अच्छी खबर है। 26 अप्रैल से गौचर में शुरू हो रही भर्ती की तैयारियां को लेकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी और कुमाऊं रेजीमेंट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 4 मार्च से अगस्त्यमुनि में युवाओं को सेना में भर्ती होने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।
दरअसल, 26 अप्रैल से चमोली जिले के गौचर में शुरू हो रही गढ़वाल के चार जिलों की भर्ती प्रक्रिया तीन मई तक चलेगी। इस भर्ती में चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले के युवा भाग ले सकते हैं। सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को नेहरू पर्वता रोहण संस्थान और कुमाऊं रेजीमेंट की और से अगस्त्यमुनि में एक भर्ती कैंप का आयोजन 5 मार्च से किया जा रहा है। इस भर्ती कैंप में युवाओं को सेना में भर्ती होने के गुर सिखाए जाएंगे।

कुमाऊं रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव नयन सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिये युवाओं के पास सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि में दो माह तक के लिये एक निःशुल्क प्रशिक्षण सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को दिया जायेगा।

Key Words : uttarakhand, Rudraprayag, Army Pre Training, Gauchar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button