राष्ट्रीय

शिव सेना ने मुबंई में प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए खोला जनसंपर्क कार्यालय

देहरादून। उत्तराखंड के प्रवासी प्रदेशवासियों के लिए मुबंई के ठाणे में शिव सेना के उत्तराखंड जनसंपर्क कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव सेना की ओर से महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तराखंडवासियों को अपनी संस्कृति और माटी से जोड़े रखने के लिए यह पहल की गई है।

मुम्बई के थाणे में आयोजित एक समारोह में शिव सेना के उत्तराखंड जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश-दुनिया में महाराष्ट्र की पहचान वीरभूमि और उत्तराखंड राज्य को देवभूमि के नाम से भी पहचाना जाता है। वीरभूमि और देवभूमि के लोग सच्चे और देशभक्त हैं, उन्हें आपस में जोड़े रखना प्रदेश और देशहित दोनों के लिए जरूरी है।

शिव सेना के उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में बेहद अधिक संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी निवास कर रहे हैं जो देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक के तौर पर प्रदेश के गौरव को कायम रखने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी जनों का एक सूत्र में बंधा रहना जरूरी है क्यों कि विकास के लिए एक एक जुट होकर किए गए कार्य सबसे अधिक मायने रखते हैं।

कार्यक्रम में ठाणे की महापौर मीनाक्षी आई शिंदे, विधायक प्रताप सरनाईक, नवी मुंबई के नगर सेवक बहादुर सिंह बिष्ट, शिव सेना ठाणे के जिला प्रमुख विरेन्द्र सिंह नेगी, ठाणे शहर प्रमुख शिव सेना प्रेम सिंह गुसाईं, गुरमुख सिंह सियान, प्रकाश शिंदे, राम रेपाड़े, सावित्री नैनवाल, रजनी पंत, सोनम जुयाल, अंजना नेगी, धनवीर सिंह चमियाल, महावीर पैनोली, प्रताप सिंह कोरंगा, प्रकाश ढौंढियाल, बलवीर सिंह रावत, राज नेगी सहित कई हस्तियां और आमंत्रित अतिथि मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Mumbai, Shiv Sena, public relations office

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button