उत्तराखंड

54वां अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव : उत्तराखंड में फ़िल्म उद्योग के निवेश की पहल

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

गोवा में चल रहे 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज के तहत उत्तराखंड राज्य में फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म उद्योग में निवेश विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ नितिन उपाध्याय द्वारा दिया गया।

डॉ उपाध्याय ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य में फ़िल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में फ़िल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने के लिए काम किया जा रहा है , जिसमे थ्री ज् टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य की नई फिल्म नीति प्रस्तावित की गई है। नई प्रस्तावित फ़िल्म नीति में फ़िल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए अवसर खोले जा रहे हैं। इसमें फ़िल्म सिटी की स्थापना, फ़िल्म संस्थानों की स्थापना, नये शूटिंग स्टूडियोज़ की स्थापना, नये प्रोडक्शन हाउस की स्थापना पर विशेष अनुदान व सुविधाएँ दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सूबे में हिंदी फिल्मों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को बड़ी मात्रा में बढ़ाया जा रहा है। व्ज्ज्ध्ॅमइ ैमतपमेए ज्ट.ैमतपंसे को भी सब्सिडी के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश के सभी सभी मुख्य शहरों से सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। शूटिंग अनुमति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था की गई है। राज्य में फ़िल्म निर्माताओ को दी जा रही सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उत्तराखंड पवेलियन में 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में लगे उत्तराखंड पवेलियन पर लगभग 100 से ज्यादा फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म निवेश के बारे में जानकारी ली गईं, जिसमे रूस, बांग्लादेश, इंग्लेंड, साउथ अफ्रीका के अलावा तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मुम्बई, हैदराबाद, झारखंड आदि राज्यो के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button