संस्कृति एवं संभ्यता

हर्षाल्लास के साथ मनाया गया फूलदेई पर्व

देहरादून। प्रदेश भर में फूलदेई का पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। चैत्र महीने के पहले दिन बच्चों ने लोगों के घरों में जाकर उनकी दहलीज पर फूल चढ़ाते और सुख-शांति की कामना की। इसके बदले में उन्हें परिवार के लोगों ने गुड़, चावल और पैसे दिए। इस दौरान प्रकृति अपने पूरे यौवन पर होती है। चारों ओर छाई हरियाली और रंगबिरंगे फूलों से प्रकृति की छठा देखते ही बनती है।

उत्तराखण्ड में फूलदेई पर्व को ऋतु परिवर्तन का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व उत्तराखंड एक संस्कृति को उजागर करने के साथ ही प्रकृति के प्रति पहाड़ के लोगों के सम्मान और प्यार को भी दर्षाता है। हिन्दू नव वर्ष चैत्र महीने की पहली तारीख फूलदेई के रूप में मनायी जाती है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Fuldei Festival, Nature, Flowers, joy

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button