अपना दून

पंचायत प्रतिनिधियों के धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। देहरादून जिले की कई ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व कांग्रेसी विधायक राजकुमार ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर प्रस्ताव के विरोध में अपना समर्थन दिया।
दून के कई ग्राम पंचायतों को नगर निगम में विलय करने के प्रस्ताव के विरोध में पिछले छह दिनों से कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सम्बंधित गांवों के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का धरना जारी है। उनका कहना है कि गांवों का अस्तित्व खत्म करने की साजिश को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव सूबे की संस्कृति के संवाहक हैं इनका शहरीकरण कतई भी सही नहीं है।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व कांग्रेसी विधायक राजकुमार त्रिस्तरीय पंचायत गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जारी धरने को अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों से ही देश और राज्य का विकास निहित है। गांवों को शहर में विलय करने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
धरना स्थल पर समिति की संरक्षक व ब्लॉक प्रमुख रायपुर बीना बहुगुणा उपाध्यक्ष राजेश परमार, सचिव हेमा पुरोहित, कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद भट्ट, प्रवीण पुरोहित, प्रधान अभिषेक पंत, शबनम थापा, राजेश कुमार, घनीमाला ठाकुरी, सारिका, पूजा नेगी, विमलेश देवी, हरीश अग्रवाल सहित कई गांवों के लोग मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Dharna, Panchayat representatives

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button