राजनीतिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चौबट्टाखाल भ्रमण – महाराज ने जताया आभार

डीबीएल संवादसूत्र / पौड़ी

पौड़ी/चौबट्टाखाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी तैयार रहने को कहा। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।


चौबट्टाखाल
राजकीय महाविद्यालय परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके अलावा जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चौबट्टाखाल और सतपुली में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, वन पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष सम्पत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी शांति देवी, पुष्कर जोशी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह एवं शकुंतला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button