उत्तराखंड

शानदार: आॅल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2019 – एडीजी अशोक कुमार ने की हौसलाहफजाई

डीबीएल संवाददाता

देहरादून। महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड एवं सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड अशोक कुमार, न ेउत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया।

एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस मौके पर पदकधारी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

गौरतलब है कि 24 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक मधुवन, करनाल, हरियाणा में आयोजित हुई 68वीं आॅल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर, 2019 में उत्तराखंड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किये हैं। बॉडी बिल्डिंग में 100 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी अमित क्षेत्री ने स्वर्ण, 55 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी तिलोक सिंह ने स्वर्ण, 85 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी तेजिंदर सिंह ने रजत तथा 60 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी जितेंद्र थापा ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसके साथ ही बॉक्सिंग में प्लाटून कमान्डर कमला बिष्ट ने 60 कि0ग्रा0 वर्ग में स्वर्ण तथा महिला आरक्षी अंकिता पाठक ने 54 कि0ग्रा0 वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button