उत्तराखंड

युवाओं का सही मागदर्शन बेहद अहम् : नवीन ठाकुर

दिलीप कुमार
पुरोला/नौगांव। भाजपा युवा मोर्चे की बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधरोपण कर मोर्चे की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर की अध्यक्षता में नौगांव स्थित पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर नवीन ठाकुर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं इस लिए उनको सही दिशा और मागदर्शन प्राप्त होना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर पुरोला में युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व और कर्तव्यों के पुर्नबोध के लिए शीघ्र ही एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

जिलाध्यक्ष पुरोला अरविन्द पंवार ने कहा कि युवाओं की एकता और कार्यक्षमता विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक के उपरांत युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हरेला पर्व के तहत पौधे रोपकर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस मौके पर नितिन रमोला, अंकित रमोला, हरीश, विजय राणा सहित क्षेत्र के भायुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आजाद डिमरी उपाध्यक्ष और दीपक महामंत्री मनोनीत :
बैठक में नए मोर्चा पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। भायुमो उपाध्यक्ष आजाद डिमरी, नौगांव भायुमो अध्यक्ष सोहन रावत, मंडल महामंत्री दीपक नौटियाल को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

key Words : Uttarakhand, Purola, BJP Yothwing, Meeting, Nominated, Office bearers

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button