राष्ट्रीय

माउंट देवतिब्बा फतह करने महिला पर्वतारोहियों का दल रवाना

पीआईबी/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में 6001 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट देवतिब्बा चोटी फतह के लिए भारतीय नौसेना द्वारा महिला पर्वतारोहियों के दल का पर्वतारोहण अभियान 28 मई से 15 जून, 2018 तक आयोजित किया जा रहा है।

वाइस एडमिरल एके चावला, नई दिल्ली से माउंट देवतिब्बा अभियान-2018 के लिए रवाना होने वाले पर्वतारोही दल को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ले. कमांडर कोकिला सजवान टीम का नेतृत्व कर रही हैं। टीम में दो बेस कैम्प स्पोर्ट स्टाफ सहित 15 सदस्य शामिल हैं।

भारतीय नौसेना ने मई, 2017 में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। नौसेना ने एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई 1965 में की थी और क्रमशः 2006 और 2008 में दक्षिण और उत्तरी ध्रुव पर पहुंची थी। नौसेना की महिला टीम द्वारा सागर परिक्रमा करने के बाद अब नौसेना माउंट देवतिब्बा के लिए संपूर्ण महिला अभियान पर्वतारोहण का आयोजन करके इसी तरह की उपलब्धि हासिल करना चाहती है। माउंट देवतिब्बा निकट भविष्य में एवरेस्ट सहित ऊंची चोटियों पर चढ़ने का लांच पैड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button