राष्ट्रीय

उत्तराखंड पुलिस ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दल ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर आरोहरण कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। देश के राज्यों में एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली उत्तराखंड पुलिस पहली राज्य की पुलिस हो गई है।

माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल एवरेस्ट एक्सपीडिशन के लिए 29 मार्च को देहरादून से रवाना हुआ था। टीम के 11 सदस्यों के प्रथम ग्रुप के 6 सदस्यों मनोज जोशी, विजेन्द्र कुड़ियाल, रोशन, प्रवीण, योगेश रावत और सूर्यकांत में से 5 सदस्यों ने आज (रविवार) को सुबह 8.00 बजे एवरेस्ट(29028फीट) पर सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराया।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन की कमी के चलते दूसरे ग्रुप के 5 सदस्यों में से सुशील को बेस कैंप वापस लौटना पड़ा। दल के अन्य सदस्य एडिशनल एसपी नवनीत सिंह, संजय उप्रेती, रवि और वीरेन्द्र मौसम के अनुकूल होते ही आरोहरण का प्रयास करेंगे।

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल एसडीआरएफ बेस कैंप से दल के सदस्यों को दिशा-निर्देशन प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button