उत्तराखंड

त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हाईकमान ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। सत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दून के एक होटल में दोपहर बाद भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद यह ऐलान किया गया। बैठक से एक दिन पहले दून पहुंचे भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों के मुलाकात कर उनके मन को टटोला और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बनाए जाने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार दिया जा सकता है।

उत्तराखंड की नई सरकार कल (18 मार्च) को शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। शासन-प्रशासन ने शपथ समारोह की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थीं। वहीं मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्तां ने मिठाई बांटकर खुशी को साझा किया। भाजपा के प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

Key Words : Uttarakhand, Chief Minister, BJP,  Declared, Trivendra Singh Rawat

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button