उत्तराखंड

12 जून से शुरू होगी मानसरोवर यात्रा

नैनीताल। इस साल की कैलास मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ 12 जून से होगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रा के लिए 100 कर्मचारियों को तैनात कर सभी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया है कि कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए ट्रांसपोर्ट और घोड़ा-खच्चर का इंतजाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बेस कैंप धारचूला में खाद्यान्न सामग्री 25 मई तक पहुंचा दी जाएगी।
इस बार 3200 यात्रियों के आवेदन :
केएमवीएन के विशेष कार्याधिकारी पर्यटन डीके शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए 3200 से अधिक यात्रियों ने आवेदन किया है। विदेश मंत्रालय से यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुमाऊं के रास्ते 18 दल यात्रा पर जाएंगे। इस दल में से प्रत्येक दल के लिए 100 यात्रियों का चयन किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। एक दल में अधिकतम 60 यात्री शामिल रहेंगे। सिक्किम के रास्ते आठ दल भेजे जाएंगे। वहां से एक दल में अधिकतम 40 यात्री होंगे।
यूपी सरकार देगी एक लाख का अनुदान :
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य से कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रिओं को एक लाख रुपये का अनुदान देने का ऐलान किया गया है। इस प्रोत्साहन के बाद इस बार उत्तर प्रदेश के यात्रियों के बढ़ने की संभावना है।

Key Words : Uttarakhand, Nanital, Mansarovar yatra, 2017

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button