उत्तराखंड

केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ गई सर्दी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। साथ ही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो गये हैं। बर्फबारी में केदारनाथ में रह रहे मजदूरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में लगभग दो इंच तक बर्फबारी हो चुकी है। केदारनाथ की पहाड़ियों के साथ ही केदारनाथ मंदिर और आस-पास का नजारा सफेद नजर आ रहा है। केदारनाथ मंदिर के आगे भी बर्फ जम चुकी है। यह शीतकाल की तीसरी बर्फबारी है। केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद से अब तक तीन बार बर्फबारी केदारनाथ में हो चुकी है। केदारनाथ में लगातार मौसम खराब हो रहा है। बर्फबारी से शीतकाल के दौरान केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ने से कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

पुनर्निमाण कार्यों में जुटे निम के अफसरों ने बताया कि केदारनाथ में बर्फवारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके साथ ही निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गयी है। ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही केदारपुरी में बर्फवारी होती रही तो पुनर्निर्माण के कार्य करना मुश्किल हो जायेगा।

Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Kedarnath, Snowfall, winter

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button