उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के हर्षित एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयनित

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के क्यूड़ी गांव निवासी 14 वर्षीय हर्षित नौटियाल का चयन एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप (इंडोनेशिया) के सब जूनियर वर्ग में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर्षित नौटियाल के पिता सुरेशानंद नौटियाल हिमाचल प्रदेश की रेणुका बांध परियोजना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

हिमाचल प्रदेश से हर्षित नौटियाल ही एकमात्र खिलाड़ी है, जिनका चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एक से 21 जून 2018 तक बेंगलुरू में खिलाड़ियों के चयन के लिए कैंप का आयोजन किया था। कैंप में देश के राज्यों से श्रेष्ठ तीन खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था।

हर्षित नौटियाल के कोच इंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि उनकी मेहनत उस समय रंग लाई, जब उन्हें हर्षित नौटियाल के एशियन चैंपियनशिप में चयनित होने की खबर मिली। बताया कि जब हर्षित चैथी कक्षा में पढ़ रहा था तो इस दौरान उन्हें उसकी विलक्षण प्रतिभा महसूस हुई। हर्षित ने छह साल तक रेणुका अकादमी में बैडमिंटन के गुर सीखे। उन्होंने कहा कि हर्षित की लगन का ही परिणाम है कि आज उसका चयन सब जूनियर वर्ग में भारतीय टीम के लिए हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button