क्राइम

खटीमा में भाजपा नेता पर रेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

खटीमा। खटीमा से भाजपा नेता देवेंद्र चंद के खिलाफ एक महिला ने धोखाधड़ी, बलात्कार के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। चंद प्रदेश के एक मंत्री के खास बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खटीमा के ग्राम मुड़ेली निवासी एक महिला ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाजपा नेता देवेंद्र चंद ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके सात लाख रुपये वसूले। उसका आरोप है कि देवेंद्र चंद ने उसके घर आकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने इस घटना से जुड़े साक्ष्य के रूप में फुटेज भी पुलिस को दिए हैं, जिसमें काफी साक्ष्य हैं। आरोपी भाजपा नेता खटीमा से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ चुका है।

पिछले विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश द्वारा विधान सभा में उठाये गए राइस मिल से रंगदारी मांगने के मामले में भी इसी भाजपा नेता पर आरोप लगाया गया था। बताया जाता है कि भाजपा नेता प्रदेश सरकार के एक मंत्री का खास है। पुलिस मुकदमे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी नेता भूमिगत हो गया है।

Key Words : Uttarakhand, Khatima, BJP Leader, Rape case

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button