अपना दून

‘मेडिटेशन के नवीन आयाम’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। योग मेडिटेशन, व्यक्तित्व के मजबूत पक्ष को सामने लाकर कमजोरियों से छुटकारा दिलाता है। यह बात शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक मेडिटेशन के नवीन आयाम के विमोचन के दौरान कही।

शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने विधान सभा स्थित अपने कक्ष में सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक मेडिटेशन के नवीन आयाम का विमोचन करते हुए कहा कि भारतीय प्राचीन वैज्ञानिक पद्वति में योग मेडिटेशन का प्रमुख स्थान है। इसकी सहायता से हम अप्रत्याशित उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। योग मेडिटेशन हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इस ऊर्जा का प्रयोग हम अपने कॅरियर जॉब, जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग मेडिटेशन को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिलाया है। इस प्रयास के रूप में योग मेडिटेशन के क्षेत्र में लेखन का कार्य महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रभात प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को अत्यन्त सरल शब्दों में इस प्रकार प्रस्तुत किया गया है कि जिससे आम जनता इसका लाभ ले सके।

Uttarakhand, Dehradun, Released, Book, New Dimension of Meditation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button