उत्तराखंड

पं. दीनदयाल उपाध्याय की देन हैं देश में संचालित कई योजनाएं : उनियाल ‘गामा’

देहरादून।  रायपुर के गढ़वाली कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा रायपुर मंडल के प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा देश और राष्ट्रहित में काम किया है। उनका सपना था कि देश का हर गरीब व्यक्ति का विकास हो। उनसे प्रेरणा लेकर केंद्र और राज्य सरकार गरीबों की हित मेें काम कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पछवादून जिले के अध्यक्ष सुनील उनियाल गामा ने कहा कि आज हम सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर गरीब और असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश में कई योजनाओं को चलाया था। उन्ही योजनाओं को केंद्र और राज्य सरकारे आगे बढ़ा रही है।

भाजपा के पछवादून के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि आज हम सब को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को पूरा करना चाहिए। उनके आर्दशों कोअपने जीवन में उतार कर समाज के उन लोगों की सेवा करनी चाहिए जो सेवा के असली हकदार है। उन्होंने कहा कि जब तक देश का हर व्यक्ति साक्षार नहीं होगा, देश का विकास नहीं हो सकता। इस लिए इस दिशा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में रायपुर की ब्लाक प्रमुख बीना बहुगुणा, रायपुर की जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल आदि ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर मनीष बिष्ट, दिनेश केमवाल, प्रेम किशोर कुकरेती, कविंद्र सेमवाल, धर्मेंद्र सिंह चैहान, विशाल रावत, दीपक फरासी, अवनीश कुठारी, गुड्डी देवी,ज्योति सजवाण, विपुल मेंदोली आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा रायपुर मंडल के महामंत्री इतवार सिंह रमोला ने किया।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Raipur, Pandit Deen Dayal Upadhyay,  Birth Centenary, Celebration

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button