उत्तराखंड

रामचन्द्र भटट् के रिटायरमेंट पर सेवाओं को सराहा

देहरादून। सिंचाई विभाग देहरादून में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र भटट् विभाग में 37 साल की अपनी सेवाओं के बाद सेवानिवृत हो गए। सिंचाई विभाग यमुना कालोनी में आयोजित विदाई समारोह में अफसरों व सहयोगियों ने रामचन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सेवाओं की जमकर सराहना की।

शुक्रवार को सिंचाई विभाग यमुना कालोनी में आयोजित विदाई कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों ने रामचन्द्र की सेवानिवृत्ति पर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर विदाई दी। कार्मिक अधिकारी दलीप रावत, नंद किशोर, ज्ञान प्रसाद तिवारी व मुख्य प्रशासनिक कोठियाल ने रामचन्द्र भटट् के 37 सालों की सेवाओं का स्मरण करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। दिलीप रावत ने कहा कि रामचन्द्र भटट् जी ने अपने पद पर रहते हुए सम्पूर्ण सेवा काल में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वह अपने सहकर्मियों के बीच ही लोकप्रिय रहे। संचालन विक्रम सिंह गुसाईं और बुद्वि राम कोठियाल ने किया।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Irrigation Department, Retayarment, Bhatt

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button