उत्तराखंड

… अब सचिवालय में पहचानपत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे पूर्व सैनिक – संगठन ने सरकार का आभार जताया

देहरादून/डीबीएल संवाददाता। प्रदेश में तैनात सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सचिवालय में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश पत्र बनाने की जरूरत नहीं है। सेना द्वारा निर्गत पहचानपत्र के आधार पर ही उन्हें सचिवालय में प्रवेश मिल जाएगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व सैनिक संगठन ने प्रदेश सरकार की इस पहल पर आभार जताया है।

सैनिक व पूर्व सैनिकों के पहचान पत्र के आधार पर ही सचिवालय में प्रवेश मिल सकेगा। पी0बी0ओ0आर0 पूर्व सैनिक संगठन ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की इस पहल को सराहनीय बताया है। संगठन के अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को सचिवालय में प्रवेश के लिए जो असुविधा होती थी। मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्य से प्रदेश के समस्त सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सचिवालय में अपने कार्यों के लिए प्रवेश हेतु जो सुविधा सरकार द्वारा जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सैनिक व पूर्व सैनिक मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button