उत्तराखंड

देेहरादून शहर की सरकार का शपथ ग्रहण : मेयर व पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून। नगरनिगम देहरादून में आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में दून नगरनिगम के नवनिर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा व नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महापौर गामा को मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल शैलेश बगौली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि महापौर सुनील उनियाल गामा ने पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नगर निगम देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मेयर व पार्षदगणों को बधाई दी। आयुक्त गढ़वाल शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी वार्डो के पार्षदगणों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, गणेश जोशी, उमेश शर्मा, खजान दास, सहदेव सिंह पुण्डीर, एंग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button