उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा दीवार बनेगी आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के पीछे केदारपुरी की सुरक्षा के लिये बनाई गई सुरक्षा दीवार तीर्थ यात्रियों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। तीन प्रकार की सुरक्षा दीवार में से एक सुरक्षा दीवार पर केदारनाथ धाम के चित्र और केदार बाबा की महिमा का वर्णन किया जायेगा। साथ ही इस दीवार पर आपदा से पहले केदारनाथ धाम कैसा था, इसके चित्र भी उकेरे जाएंगे।

केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थ यात्री पहले तो सिर्फ बाबा केदार के दर्शन करते थे, लेकिन अब श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर के पीछे बनाई गई सुरक्षा दीवार का दर्शन करने के लिये भी पहुंचेंगे। आपदा के बाद से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रही नेहरू पर्वता रोहण संस्थान की टीम ने केदारपुरी की सुरक्षा के लिये मंदिर के पीछे तीन प्रकार की सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य किया है। सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इन दिनों सुरक्षा दीवारों पर वॉच टॉवर बनाये जा रहे हैं। सुरक्षा दीवारों के बनने से केदारपुरी पर भविष्य में आपदा का खतरा नहीं है। यह दीवारें आपदा को रोकने में सक्षम हैं। वहीं अब ससबे अंतिम सुरक्षा दीवार पर विभिन्न प्रकार की धार्मिक तस्वीरें उकेरी जायेंगी।

निम के बेस कैंप इंचार्ज मनोज सेमवाल ने बताया कि सुरक्षा दीवार पर केदारनाथ धाम की महत्ता का वर्णन किया जायेगा। शीघ्र ही सुरक्षा दीवार पर तस्वीरें बनाने का कार्य शुरू हो जायेगा। सुरक्षा दीवार पर भगवान शिव के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाई जायेगी। जबकि केदारनाथ के महात्म्य और महत्ता का भी वर्णन सुरक्षा दीवार पर होगा। इतना ही नहीं आपदा से पहले केदारनाथ कैसा दिखता था, तस्वीरों के जरिये इसकों तीर्थ यात्री सुरक्षा दीवार पर देख सकते हैं। इसके लिये पूरी कार्य योजना तैयार हो गई है।

Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Kedarnath Temple, Security wall

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button