उत्तराखंड

कालसी-सहिया मार्ग छह घंटे बाद हो पाया सुचारू

साहिया। साहिया मंडी के समीप कालसी-साहिया मार्ग बारिश से हुए भूस्खलन के चलते बंद हो गया। लोनिवि कर्मियों ने भारी मुशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात को सुचारू किया।
शुक्रवार सुबह सात बजे साहिया-कालसी मोटर मार्ग पर अचानक आए मलबे के कारण मार्ग साहिया मण्डी के समीप बंद हो गया। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने जोखिम उठाते हुए वाहनों से उतरकर पैदल ही दूरी को नापा। लगभग 6 घंटे बाद मार्ग को लोनिवि के कर्मचारियों ने सूचारु किया।

Key Words : Uttarakhand, Kalsi-Sahiya Road, Closed, Landslide

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button