उत्तराखंड

कैलाश खेर के भुगतान को किया दुरुस्त : अजय भटट्

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा है कि गायक कैलाश खेर को डाक्यूमेंट्री के भुगतान के सम्बंध में भाजपा की आपत्ति आपदा राशि से किए गए भुगतान को लेकर थी। खेर का शेष भुगतान सही मद से कर प्रदेश भाजपा सरकार ने कांग्रेस की गलती को ठीक किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कैलाश खेर को उनकी डाक्यूमेंट्री
बनाये जाने का भुगतान आपदा राशि से किया जा रहा था। इस बात का खुलासा होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाते उन्होंने मामले का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह कदम आपदा पीड़ितों के प्रति असहिष्णुता का प्रमाण है। जबकि हमारा कहना था कि आपदा का पैसा आपदा पीड़ितों के लिए व आपदा में हुए नुकसान के पुनर्निर्माण के लिए होना चाहिये।

भटट् ने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस गलती को भाजपा सरकार ने उसे ठीक किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व सरकार इस बात को मानते हैं कि यदि पिछली सरकार ने कोई अनुबंध किया है तो सरकार बदलने के बाद भी उसका सम्मान होना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए कैलाश खेर को अवशेष राशि का भुगतान किया गया है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, BJP, Kailash Kher’s payment,  right item, Ajay Bhatt

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button