उत्तराखंड

सिंचाई मंत्री ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए केंद्र से मांगे 579 करोड़

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए, नहरों की सफाई, बाढ़ सुरक्षा कार्यो के लिये 579 करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की है।

शनिवार को सूबे के सिचांई मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर अनुरोध किया कि केन्द्र सरकार प्रदेश की सिंचाई व्यवस्थाओं के कार्य के लिए आर्थिक मदद करे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और नेपाल की सीमा पर पंचेश्वर बांध का निर्माण को लेकर भी सकारात्मक चर्चा की गई। बांध के निर्माण के बाद हजारों लोग उत्तराखंड में विस्थापित होंगे। उत्तराखण्ड के पास भूमि की कमी है। इसलिए उत्तर प्रदेश की सिंचाई विभाग की भूमि को जमीन विस्थापितों के लिए प्रयोग करने के लिए मांग की गयी।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पैरूल से देवभूमि में सस्ता डीजल तेल बनाया जायेगा। तेल के दाम कम करने के लिए हमारी सरकार ने अनोखा पर तरीका निकाला है। पैरूल से सस्ता डीजल बनाएंगे जिससे जनता को लाभ होगा। औली विंटर गेम्स के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। औली में विंटर गेम्स करवाने के लिए हमारी सरकार और पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। देशी-विदेशी सैलानियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। महाराज ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री दीपावली के बाद उत्तराखंड आ कर सिंचाई से लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Irrigation Minister, Dimands, 579 crore, Center, Arrangements

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button