उत्तराखंड

11 दिसम्बर अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस : बागेश्वर के लीती गाँव में होगा आयोजन

देहरादून। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 11 दिसम्बर अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का आयोजन जनपद बागेश्वर के लीती गाँव में 11 दिसम्बर, 2017 को किया जायेगा। यह आयोजन उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद एवं चिनार संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के माउंटेन पार्टनरशिप के अन्तर्गत किया जा रहा है। यह वर्ष माउटेन पार्टनरशिप की 15 वर्षगॉंठ है। इसका उद्देश्य पर्वतीय जीवन में सुधार लाना पर्यावरण संरक्षण करना है। इस वर्ष का मुख्य विषय मौसम, भूख, पलायन है।

कार्यक्रम के तहत पर्यटन विकास गतिविधियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इनमें माउटेन बाइकिंग, वर्ल्ड वाचिंग, जिप लाइन आदि शामिल रहेंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पर्यटन आज उत्तराखण्ड के अर्थिक विकास एंव उन्नति के प्रमुख स्रोत के रूप में है। प्रदेश में पर्यटन की असीम सम्भावना विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, 11th December International Mountain Day, Bageshwar, Leeti village

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button