उत्तराखंड

मसूरी में दोबारा बर्फबारी से पर्यटकों की तादाद में इजाफा

डीबीएल संवाददाता/देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई, जिसके कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। बात अगर पहाड़ों की रानी मसूरी की करें तो एक बार फिर से बर्फबारी होने के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। कई सालों बाद मसूरी में हुई बर्फबारी को देखने के लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जहां स्थानीय लोगों को बर्फबारी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का जमकर मजा उठा रहे हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही मसूरी में बर्फबारी होनी शुरू हो गयी थी। जिसके चलते यहां आस-पास के इलाकों से पर्यटकों का संभावना बढ़ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 26 जनवरी के दिन छुट्टी होने से मसूरी में पर्यटकों की तादाद बढ़ सकती है। जिसे लेकर प्रशासन ने एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। नगर पालिका प्रशासन ने भी लोगों को ठंड से राहत देने और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजामात पूरे कर लिये हैं।

पौड़ी में बीते दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद आज सुबह एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है. पौड़ी के खिर्सू, आदवाणी के जंगल बर्फ की चादर से ढक गये। सुबह से हो रही बर्फबारी के चलते शहर की ऊपरी चोटियां बर्फ से ढ़क गई हैं। वहीं दूसरी ओर बर्फ पड़ने से सड़कों में चलने वाले वाहनों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते दिनों बर्फ पड़ने से पौड़ी रामनगर हाईवे बंद हो गया था। जिसे प्रशासन ने बमुश्किल शुरू करवाया. पौड़ी में सुबह से पड़नी शुरू हो गयी थी। बर्फ के बाद शहर के ऊपरी चोटियां बर्फ से सफेद हो गई है। पौड़ी पहुंचने वाले पर्यटकों के चेहरे खिल गये हैं। श्रीनगर और आस पास के पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए पौड़ी पहुंच रहे हैं। पौड़ी में लगातार दूसरी बार हो रही बर्फबारी से लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

चमोली में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से ही जोरदार बर्फबारी हुई। जोकि सुबह तक जारी रही। जिसके चलते देवाल-वांण, घाट-रामाणी,जोशीमठ-मलारी,जोशीमठ पांडुकेश्वर हाइ-वे सहित कई लिंक मोटरमार्ग बंद हो गये हैं। बर्फवारी के कारण आधे दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button