उत्तराखंड

आसमानी आफत : बादल फटने से यमुनोत्रीधाम को जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त

शांति टम्टा /उत्तरकाशी। पूरे उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी है। सोमवार देर रात को यमुनोत्री धाम से आगे सप्तऋषि कुंड के समीप बादल फटने से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया जिससे यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला पैदल पुल पानी के आवेग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सोमवार देर रात को यमुनाघाटी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटना से लोग सहम गए। यमुनोत्री धाम में भारी बारिश के चलते मंदिर को जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल आवाजाही के लिए दूसरा पुल सुरक्षित है। गनीमत यह रही कि जनहानि की कोई खबर नहीं है।

वहीं स्थानीय प्रशासन ने मौसम के मिजाज और जानकीचट्टी में यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर पूर्व में ही नदी के किनारे बनी पार्किंग से सभी वाहनों को हटवा दिया था। साथ नदी के आसपास के क्षेत्र में रहने वालों को अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ा दी है। बारिश से हो रहे भूस्खलन के कारण जिले के मार्ग अवरुद्ध होने की खबर भी मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button