राजनीतिक

सरकार बनते ही गैरसैंण होगी ग्रीष्मकालीन राजधानी : भट्ट

कर्णप्रयाग विधान सभा सीट पर जीत हासिल करने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के बड़े नेता कर्णप्रयाग में डेरा डाल चुके हैं तो वहीं भाजपा के नेता गैरसैंण को राजधानी बनाये जाने के मुद्दे को कैश करने में जुट गए हैं।
कर्णप्रयाग में चुनाव प्रचार की समीझा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान भट्ट ने सूबे की कांग्रेस सरकार को भी जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने राज्य की हर संभव मदद की लेकिन केन्द्र की मदद का राज्य की हरीश रावत सरकार ने केवल बंदरबाट ही किया। भाजपा कर्णप्रयाग सीट पर जीत को इस लिए भी महत्वपूर्ण मान रही है क्योंकि 2012 के विधान सभा चुनाव में भाजपा एक मात्रा सीट कम होने से राज्य में सरकार बनाने में नाकामयाब रही थी। वहीं दूसरी ओर वहीं कर्णप्रयाग सीट पर जीत हासिल करने को लेकर मुख्यमंत्राी हरीश रावत ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। वह रोडशो और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाकर क्षेत्र की जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
उपलब्धियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button