उत्तराखंड

कर्णप्रयाग संगम स्थल पर हुआ थराली विधायक मगनलाल शाह का अंतिम संस्कार – मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कर्णप्रयाग/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सोमवार को कर्णप्रयाग में विधायक मगनलाल शाह के अन्तिम संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने मगनलाल शाह के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह हर समय क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। वह बहुत ही सरल स्वभाव के तथा मृदुभाषी व्यक्ति थे और हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहे। मुख्यमंत्री में दिवंगत विधायक के कर्णप्रयाग स्थित आवास पहुॅचे और उनके परिजनों को सान्त्वना प्रदान की। उन्होंने शाह की स्मृति में पौधा भी लगाया।

मगन लाल शाह का राजकीय सम्मान के साथ अलकनंदा एवं पिण्डर नदी के संगम कर्णप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। शाह के ज्येष्ठ सुपुत्र गणेश शाह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से शाह को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल, मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित अन्य विधायकों ने भी शाह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें पुष्प अर्पित किये और भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। विधायक महेन्द्र भट्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, देव प्रयाग विधायक विनोद कण्डारी आदि भी दिवंगत विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने राज्यपाल के प्रतिनिधि के तौर पर दिवगंत विधायक के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Key Words : Uttrakhand, Karnaprayag, Funeral of Tharali MLA, Sangam Site, CM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button