उत्तराखंड

अमरनाथ यात्रा के लिए दून से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना – कैबिनेट मंत्री कौशिक ने दी शुभकामनायें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दूहरादून में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 100 श्रद्धालुओं को शुभकामनायें देकर रवाना किया। श्रद्धालुओं के जत्थे में 22 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हैं।

रविवार को दून स्थित उत्तरांचल कॉलेज के निकट माया फॉर्म हाउस, माजरा, जीएमएस रोड से अमरनाथ यात्रियां के 100 श्रद्धालुओं का जत्था, बैंड बाजे के साथ रवाना किया गया। दो बसों में रवाना, इस जत्थे को शिव शक्ति सेवा मंडल की देख रेख में रखा जाएगा। बस में जिओ टैगिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे इस बस रुट की जानकारी ली जा सकती है। पैदलयात्रा पहलगाम शुरू होगा।

शिव शक्ति सेवा मंडल क्लेमन्टाउन देहरादून द्वारा विगत 24 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राजेश भट्ट एवं संरक्षक नवीन जोशी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार आदि ने बताया कि यह वर्ष समिति का रजत जयन्ती वर्ष है। अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं में सबके कम उम्र के 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष के महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button