उत्तराखंड

एफएलओ का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना: वासवी भरत

देहरादून। फिक्की लेडीज आॅर्गेनाइजेशन (एफएलओ) अपना 14वाँ प्रोकष्ठ उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में स्थापित करने की तैयारी में है। साल 2000 में यह युवा राज्य औद्योगिक, पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में उभरा है। विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण हैै। यह बात एफएलओ अध्यक्ष वासवी भरत राम ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

शनिवार को एफएलओ की अध्यक्ष वासवी भरत राम ने कहा कि देश के आर्थिक विकास के लिए महिलाओं की सहभागिता बेहद अहम है। महिला उद्यम को बढ़ावा देना और इसके लिए उद्योगों, सरकारों व समाज के लगातार किए जाने वाले प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह बात भी महत्वपूर्ण है कि महिलायें अपनी ताकत और कौशल को पहचान कर अपने अंदर के उद्यमी को सामने लाएं। उन्होंने बताया कि एफएलओ का लक्ष्य महिलाओं को शिक्षित, संवदेनशील व सशक्त बनाकर उन्हें सबसे आगे लाना है। यह कोशिश रही है कि महिला उद्यमियों व प्रोफेशनर्स को बढ़ावा दिया जाए। उत्तराखंड राज्य में एफएलओ महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ व्यवसायिक वृद्धि में सहायता कर इस प्रकोष्ठ की शुरुआत करेगा। वर्तमान उद्यमियों व संभावित उद्यमी महिलाओं को एफएलओ हर संभव प्रोत्साहन देगा। नया प्रोकष्ठ जागरूकता, उचित प्रशिक्षण व विकास के कार्यक्रमों द्वारा महिलाओं की योग्यता व क्षमता को बढ़ाकर उन्हें देश की सामाजिक व आर्थिक बढ़ोतरी में योगदान देने के लिए सशक्त करेगा व इसी के साथ महिलाएँ अपनी व्यक्तिगत सामथ्र्य को समझ पाएँगी।

गौरतलब है कि एफएलओ देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम् भूमिका का निर्वहन कर रहा है। एफएलओ का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में संस्थान के 13 प्रकोष्ठ अहमदाबाद, बैगलूरू, चेन्नई, कोयम्बटूर, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकता, लखनऊ, कानपुर, लुधियाना, मुम्बई, पुणे व उत्तर-पूर्वी राज्यों में क्रियान्वित हैं।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, FLO, Empower women, Proksht

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button