उत्तराखंड

देेहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा की ट्रायल लैंडिंग को किया फ्लैग आॅफ

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को पहली आंतरिक हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान ने उड़ान भरी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति तथा प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों तक हवाई सेवाओं का विस्तार राज्य एवं देश के हित में बताया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस हवाई सेवा के आरम्भ होने से गढ़वाल व कुमाऊँ को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए जल्द ही उड़ान योजना के तहत अन्य हवाई सेवाएं भी शुरू की जायेंगी। जौलीग्रंाट से नैनीसैनी के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत व विधायक पुष्कर सिंह धामी रवाना हुए।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरवंश कपूर, मुन्ना सिंह चैहान, सुरेश राठौर, गोपाल सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

जौली ग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) के तहत यह पहली उड़ान है। 24 अक्टूबर से नियमित उड़ाने शुरू की जाएंगी। शुरुआत में एक ही उड़ान रहेगी, रिस्पांस मिलने पर दो उड़ाने शुरू की जाएंगी। इस उड़ान में प्रति व्यक्ति किराया 1580 रुपये रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button