उत्तराखंड

कैम्पटी फॉल में पानी के साथ गिर रहे पत्थर, पर्यटक घायल

मसूरी। कैम्पटी फॉल में नहाना इन दिनों जानलेवा हो सकता है, जिसकी वजह झरने के पानी के साथ पत्थरों का गिरना बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मसूरी-कैम्पटी यमुना पुल हाइवे पर खुदाई के दौरान मलबे को लापरवाही पूर्वक झरने में आने वाले पानी में फेंका जा रहा है। सोमवार को एक पानी के साथ बहकर आए पत्थर के गिरने से एक पर्यटक बुरी तरह घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हरियाणा से मसूरी घूमने पहुंचे राम कुमार कैम्पटी फॉल में नहाने उतरे तो पानी के साथ बहकर आया एक पत्थर उसके सिर में लग गया और वह बुरी तरह से घायल हो गए। साथी पर्यटकों ने घायल को पानी से बाहर निकाला और उनका प्राथमिक उपचार करवाया। पर्यटक ने किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि बरसात में पानी में पत्थर बहने की घटना आम होती है ऐसे में पर्यटकों को पानी में नहाने नहीं जाना चाहिए तथा फाल के आस पास ऐसे बोर्ड लगाये जाने चाहिए ताकि पर्यटक सावधान रहें। यह घटना उस समय हुई जब बारिष नहीं थी। सूत्रों के अनुसार मसूरी-कैम्पटी यमुना पुल हाइवे पर कैम्पटी में पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए जेसीबी खुदान का कार्य कर रही है। खुदाई के दौरान मलबे को लापरवाही पूर्वक झरने में जाने वाले पानी में फेंका जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय छोटा पत्थर था जो पर्यटक के लगा अगर पत्थर बड़ा होता तो बड़े बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Mussoorie, Kamptee Falls, Falling stones, Tourists injured

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button