उत्तराखंड

गो रक्षा का संदेश देने लेह से विकासनगर पहुंचे फैज

विकासनगर। गो रक्षा और देश में भाई चारे का संदेश देने के लिए लेह लद्दाख से  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मोहम्मद फैज खान के दून के विकासनगर पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। फैज गो सेवा सद्भावना पद यात्रा के तहत बुधवार को पांवटा होते हुए उत्तराखंड पहुंचे। कुल्हाल बार्डर व हरबर्टपुर और सेलाकुई में पद यात्रा में शामिल लोगों का पूर्व विधायक कुलदीप कुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

फैज खान ने बताया कि उन्होंने गो हत्या रोकने और भाईचारे का संदेश देने के लिए पद यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि धरती पर मात्र गाय ही एक ऐसा प्राणी है, जो तमाम विषैल तत्वों को अपने में समा लेती है और बदले में हमें दूध, जैविक गोबर, औषधीययुक्त गो मूत्र देती है। गाय माता से मिलने वाले इन मूलभूत तत्वों के कारण ही गाय को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि उनकी पदयात्रा अगले साल पंजाब के अमृतसर में संपन्न होगी। यात्रा में उनके साथ गो-रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहम्मद शौकीन अंसारी और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुलफाम शेख भी शामिल रहे। यात्रा का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार ने फैज खान की इस पहल की सराहना की।

इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरजभान शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, कुलदीप सैनी, योगेंद्र सिंह, विनोद कश्यप, नीरज चौहान, विपुल मूसला, दिनेश कौशिक, इंद्रजीत राणा, सरफराज खान, सौकत, यामीन, अंसारी, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र चावला, बलवंत सिंह, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Vikasnagar, Go Raksha, Leh to Vikasnagar

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button