उत्तराखंड

कल्पगंगा में गिरा पिकअप वाहन – तीन लापता, छह घायल

गोपश्पर/देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ में हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन कल्पगंगा नदी में जा गिरा। हादसे में तीन लोग नदी में बहने से लापता बताये जा रहे हैं जबकि वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर जल विद्युत परियोजना के पॉवर हाउस के निकट एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। जिससे तीन लोग नदी के उफान में बह गए। जबकि रेसक्यू कर बचाए गए छह घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को खाई से निकालने के बाद वे लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

लापता लोगों में सतेश्वरी देवी (35) पत्नी गुलाल सिंह, अंजनी देवी (38) पत्नी बिरेंद्र सिंह, सुभाष (35) पुत्र बचन सिंह शामिल हैं। घायलों में वाहन चालक त्रिलोक सिंह (30) पुत्र पान सिंह, उमा देवी (40) पत्नी भरत सिंह, सावित्री देवी (32) पत्नी धर्म सिंह, नंदा सिंह (22) पुत्र नैन सिंह, हर्षवर्धन (36) पुत्र मेहरबान सिंह, दुर्गा देवी (40) पत्नी गुडवीर सिंह को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button