क्राइम

The courage of criminals outweighs the police in Doon – सरेआम 2 युवकों को गोली मारी, कार छोड़कर फरार हुए

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले पुलिस की कार्यशैली पर हावी होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शहर की प्रतिष्ठित राजपुर रोड पर रियालंस शोरूम में डकैती के मामले में अपराधियों की धरपकड़ में जुटी दून पुलिस को अपराधियों ने फिर से चुनौती दे डाली है। बेखौफ कार सवार युवकों ने डाकपत्थर के निकट डूमेंट हड़वाल मार्ग पर सरेआम गोली चलाकर दो युवकों को घायल कर दिया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आज शनिवार को डाकपत्थर क्षेत्र के डूमेंट हड़वाल रोड पर होडा सिटी कार सवार दो व्यक्तियों ने डूमेंट निवासी बघेल सिंह पुत्र जोत राम और अतुल सिंह पुत्र धर्म सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया, जिन्हे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बघेल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस सुराग ढूंढने जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button