उत्तराखंड

सूबे के विकास को सरकार व संगठन में तालमेल जरूरी: भट्ट

विकासनगर। भाजपा पछवादून जिले की हरबर्टपुर में संपन्न हुई कार्यसमिति की बैठक में संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।

सोमवार को भाजपा पछवादून कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए संगठन और सरकार में तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की भी जिम्मेदारी है कि वह सरकार चलाने में अपना सहयोग दे। इस मौके पर महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। कैबिनेट मंत्राी मदन कौशिक ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। प्रदेश महामंत्री और विधायक खजानदास ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे के बारे में बताया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशपाल नेगी और मित्ता सिंह ने किया। कार्यसमिति में सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चैहान, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, विधायक मसूरी गणेश जोशी ने भी विचार रखे।

इस मौके प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, नीरू देवी, मूरत राम शर्मा, रामशरण नौटियाल, ब्लाॅक प्रमुख विकासनगर तारा देवी, ब्लाॅक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह, मेजर कादिर हुसैन, वरिष्ठ भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जनार्दन जोशी, सविता ध्यानी, संदीप मोगा, पंकज शर्मा, विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।

Key Words : Uttarakhand, Vikasnagar, Meeting of BJP’s counter-work committee, Achievements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button