उत्तराखंड

संवैधानिक संरक्षण मंच ने भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर कसे तंज

विकासनगर। संवैधानिक संरक्षण मंच ने रविवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता कर भाजपा प्रदेश सरकार पर राशन, खनन, शराब माफिया और असामाजिक लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। मंच के संयोजक दौलत कुंवर ने एक प्रैसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

रविवार को संवैधानिक मंच ने विकासनगर एक प्रैसवार्ता का आयोजन कर प्रदेश की भाजपा और पूर्व कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। मंच संयोजक दौलत कुंवर ने कहा प्रदेश में बारी-बारी से सत्ता संभाल रहीं भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने राज्य के विकास को हासिए पर ला दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तानाशाही करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल पैदा हो गया है कि सामाजिक सरोकारों के हित की आवाज को भी दबाया जा रहा है। कुंवर ने कहा कि राज्य में शहीदांे के सपनो को सच करने के लिए तीसरी ताकत को मजबूत किया जायेगा। दल के सह संयोजक हाजी सलीम अहमद ने कहा कि इस समय लोकमंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि एसी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक सहित सभी जाति के लोग खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। अहमद ने कहा कि सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा सरकार अपने सभी वायदे भूल गई है। संवैधानिक संरक्षण मंच अब आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।

इस मौके पर विकासनगर विधान सभा से पूर्व फाॅरवर्ड ब्लाॅक प्रत्याशी भास्कर चुग, ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन प्रवक्ता अरविन्द शर्मा, आम आदमी पार्टी विकासनगर अध्यक्ष मनोज चैधरी, नारी शक्ति की अध्यक्ष अनिता वर्मा आदि ने संवैधानिक संरक्षण मंच में शामिल होन की घोषणा की।

Key Words : Uttarakhand, Vikasnagar, Constitutional Protection Forum, BJP Congress, Accused

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button