उत्तराखंड

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंतित्र करते में नाकाम साबित रही है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई कम करने के वायदे को लेकर गुमराह किया है। पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि से गरीब उपभोक्ता पर मंहगाई का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद केंद्र सरकार रसोई गैस के सिलेण्डरों तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम कर रही है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पिछले छह माह पूर्व सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से धनबल का प्रयोग किया वह इन प्रदेशों की जनता के साथ-साथ पूरे देश की जनता के लिए हतप्रभ करने वाला था। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के इस धन के प्रवाह का मुख्य स्रोत तेल कंपनियां व औद्योगिक घराने हैं जिसकी मार अब आम जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान देश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थाे के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई कम करने का वायदा किया था। परन्तु उसके विपरीत मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है तथा आम आदमी मंहगाई से त्रस्त है तथा उसका जीना दूभर हो चुका है।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, प्रदेश सचिव भरत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस राजेश शर्मा, संजय काला, विनोद कुमार, सोनू तिवारी, श्याम सिंह चैहान, कै. बलवीर सिह रावत, मेजर हरि सिंह, ले. सहदेव प्रसाद शर्मा, ले. नारायण सिंह नेगी, रजत अग्रवाल, डी.बी. क्षेत्री आदि मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Congressmen, Protest, Rising Inflation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button