उत्तराखंड

पुण्य तिथि राजीव गांधी : कांग्रेसियों ने किया नमन – गोष्ठी में किया कार्यों को याद

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजीव गांधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी में अपने विचार भी व्यक्त किये। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए देश की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।

सोमवार को राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारियें एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी काम्प्लेक्स एवं राजीव भवन प्रांगण में राजीव गांधी की मूर्ति पर मल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाया तथा युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आईटी के जिस पौधे को रोपकर भारत को आईटी गुरू बनाने का सपना देखा था आज वह बट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है।

गोष्ठी को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. संजय पालीवाल, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, कोशाध्यक्ष डॉ. सुनील गुलाटी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. संजय पालीवाल, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button