उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दून में किया महिला शक्ति प्रोजेक्ट लांच

देहरादून। प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महिला शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस का संदेश हर देशवासी तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया है। इसके जरिए कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुड़ेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।

राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता शेरावत ने संयुक्त रूप से महिला शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह बताया कि इसके लिए एक फोन नंबर 7996479964 दिया गया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वाली महिला कार्यकर्ता अपनी पहचान पत्र संख्या को मैसेज करेगी। इसके जरिए कांग्रेस अपने कार्यकर्ता के साथ जुड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी अपने कार्यकर्ता से सीधे संवाद कर पाएंगे। इससे कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टीघ्द्वारा किए गए और किए जाने वाले हर कार्य की जानकारी रहेगी। साथ ही वह अपना सुझाव भी पार्टी को दे सकती है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता शेरावत ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सभी प्रदेशों में लांच हो रहा है। कुछ प्रदेशों में यह कल लांच हो गया है जबकि उत्तराखंड में यह आज लांच किया गया है। उन्होंने प्रदेश की सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का आह्वान किया। कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने बताया कि इससे महिलाएं जुड़कर कांग्रेस की नीति और निरंतर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

इस मौके पर विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, नवीन जोशी, करण मेहरा, पूर्वप्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरोजनी कैंतुरा, गरिमा दसौनी, कमलेश रमन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button