उत्तराखंड

पलायन रोकने को होगी ठोस पहल : त्रिवेन्द्र

डीबीएल ब्यूरो / देहरादून। उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य से पलायन रोकने के लिए मजबूत नीति बनाई जाएगी। उनकी सरकार गंगा और गौ सरंक्षण पर भी तेजी से काम करेगी। मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के बाद पहली बार मीडिया से औपचारिक तौर पर बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कहीं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि नमामि गंगे अभियान का मैं संयोजक हूं इस नाते मां गंगा के सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन एक गंभीर समस्या है। उत्तराखंड सीमान्त राज्य है और यहाँ पलायन सामरिक दृष्टि से भी बेहद गंभीर है। पलायन रोकने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए सभी के सुझाव लेकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी मजबूत किया जायेगा। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ने वाली कंडी रोड को खोला जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे राज्य पर 45 हजार करोड़ कर्ज है इस सम्बंध में भी हम गहन चिंतन करना है। कांग्रेस के पुराने निर्णयों की समीक्षा की जायेगी और जरूरत होगी तो उनमें बदलाव भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पन्त और विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विनोद चमोली आदि मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Press Confrence, Getaway

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button