उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने संघ प्रमुख भागवत को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को हरिद्वार स्थित सुरतगिरी आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भागवत को पुस्तक व केदारनाथ का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। आश्रम की ओर से भागवत जी के जन्म दिवस पर गंगा तट पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु के लिए प्रार्थना भी की गई। इस दौरान कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा व कैप्टन मनोज पांडे के माता-पिता को भागवत जी ने सम्मानित किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी आश्रम के स्वामी जगद्गुरु विश्वेश्वरानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।

गंगा संरक्षण के प्रचार को एमओयू किया साइन:
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में सोमवार को सचिवालय में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड में संचालित नमामि गंगे परियोजना के मध्य उत्तराखण्ड राज्य में गंगा संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता के लिए एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। एमओयू पर अपर सचिव डाॅ. राघव लंगर एवं रजिस्ट्रार हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर किये। इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय गंगा संरक्षण कार्यक्रम हेतु एक सक्रिय क्षेत्रीय सहयोगी की भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, कुलपति हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रो. जवाहर लाल कौल आदि उपस्थित थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Sangha Pramukh, Birthday

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button