उत्तराखंड

त्यूनी जा रही बोलेरो खाई में गिरी, ड्राईवर की मौत

त्यूनी। विकासनगर से त्यूनी जा रही बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौत हो गई। मृतक का शव गहरी खाई में होने की वजह से पुलिस रात में रेस्क्यू नहीं कर सकी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 11 बजे विकासनगर से त्यूनी जा रही बोलेरो यूटिलिटी नं. यूके07 सीए 0241 मिनस से अटाल जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित होकर बुल्हाड गांव के निकट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक राजपाल चैहान (40 )पुत्र बलवीर चैहान निवासी भुटाणु थाना मोरी उत्तरकाशी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को गांव वालों की मदद से खाई से बाहर निकाला। सूत्रों का कहना है कि जीप में बैठे तीन अन्य लोग कच्चा रास्ता होने के कारण पहले ही उतर गए थे।

वाहन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान:
त्यूनी। त्यूनी तहसील के खरोड़ा कूनैन गांव जा रही यूटिलिटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन सवार यात्रियों की संख्या 12 बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को त्यूनी तहसील के खरोड़ा कूनैन गांव जा रहे यूटिलिटी का वाहन चालक अपना नियंत्राण खो बैठा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनागस्त हो गई। वाहन के अनियंत्रित होने पर यात्रियों ने चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल यात्रि को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Key Words : Uttarakhand, Tuni, Bolero, Exident, one dies

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button