उत्तराखंड

पुरोला ब्लॉक प्रमुख बनीं भाजपा की रीता पंवार

पुरोला (उत्तरकाशी) / डीबीएल संवाददाता | पुरोला विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी रीता पंवार निर्विरोध निर्वाचित हुई। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर सरिता रावत और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर सुभाष नेगी को भी निर्विरोध चुना गया। इन पदों के लिए किसी अन्य दावेदार ने नामांकन नहीं किया।

पुरोला में पहले अनारक्षित सीट होने से कई दावेदार मैदान में थे। लेकिन, मतदान से एक सप्ताह पहले पुरोला ब्लॉक प्रमुख सीट पर आरक्षण में बदलाव हुआ। जिससे सारे समीकरण बदल गए। प्रमुख की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई। महिला आरक्षित सीट होने से कांग्रेस को कोई महिला प्रत्याशी नहीं मिल पाई। इस सीट के लिए कांग्रेस को दस दिनों तक प्रत्याशी तलाशने में लगी रही, लेकिन कोई प्रत्याशी नहीं मिल सका। जिसके कारण भाजपा समर्थित रीता पंवार का प्रमुख बनने का रास्ता साफ हुआ। शनिवार को तीनों पदों के लिए एकल नामांकन हुए। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रीता पंवार, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए सरिता रावत तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए सुभाष नेगी निर्विरोध चुने गए। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल में भी पुरोला ब्लॉक प्रमुख सीट महिला आरक्षित होने से भाजपा समर्थित शारदा राणा निर्विरोध प्रमुख चुनी गई थी। जबकि इस बार भी महिला होने से भाजपा समर्थित रीता पंवार निर्विरोध चुनी गई।

रिटर्निंग अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि पुरोला में प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए एक-एक ही नामांकन हुए हैं। जिनमें प्रमुख के लिए रीता पंवार, ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए सरीता रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए सुभाष नेगी ने नामांकन कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button