उत्तराखंड

कण्डियाल गांव में अग्निकांड प्रभावितों को आर्यन कार्यकर्ताओं ने बांटी खाद्य सामग्री

कुलदीप शाह / पुरोला। उत्तरकाशी जिले के पुरोला विकासखण्ड स्थित कण्डियाल गांव में आर्यन संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। संगठन की ओर से हर पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया गया।

आर्यन संगठन के प्रदेश सचिव विनोद जैंतवाण के नेतृत्व में आर्यन संगठन के कार्यकर्ता कण्यिल गांव के अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान संगठन की ओर से पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। जैंतवाण ने बताया कि अग्निकांड प्रभावितों की मदद के लिए समाजसेवी विनोद डोभाल और आर्यन संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी का विशेष सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बेघर हो चुके पीड़ितों की संगठन की ओर से हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर आर्यन संगठन के देवेन्द्र रावत, पूर्व बड़कोट नगर अध्यक्ष संजय टम्टा, सतीश, दीपक, अनीश, विकास चौहान, कमलेश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button